कूड़ा बीनने वाले, अनाथ और गरीब बच्चों के लिए सरकार ने की अनोखी शुरुआत, पढ़े पूरी ख़बर

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान- काशीपुर

उधम सिंह जिले के काशीपुर में कूड़ा बीनने वाले, अनाथ और गरीब बच्चों के लिए में अनोखी शुरुआत कि जा रही है। काशीपुर में बच्चों के लिए एक ऐसे छात्रावास का निर्माण किया जा रहा है जहाँ कूड़ा बीनने वाले, अनाथ और गरीब बच्चे रह सकें | बता दें कि काशीपुर में नेताजी सुभाष छात्रावास का निर्माण होना तय हुआ है | छात्रावास निर्माण और अन्य खर्चों के लिए दो करोड़ 85 लाख 82 हजार रुपये जारी भी हो चुके हैं। साथ ही इस छात्रावास में रहने वाले बच्चों को नजदीकी राजकीय स्कूल में प्रवेश भी दिलवाया जाएगा। हालांकि अभी भवन निर्माण के लिए जमीन नहीं मिल पाई है जिस वजह से  पहले साल यह छात्रावास किराये पर चलेगा।

ट्रंचिंग ग्राउंड, रोडवेज स्टेशनों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा बीनने और भीख मांगने वाले बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए शासन, प्रशासन और शिक्षा विभाग लगातार प्रयासरत है। इसलिए इस छात्रावास के माध्यम से इन बच्चों को स्कूल में प्रवेश दिलाकर बेहतर नागरिक बनाने का प्रयास किया जाएगा। इसी के तहत काशीपुर में नेताजी सुभाष छात्रावास खुलने जा रहा है। जब तक छात्रावास निर्माण के लिए जमीन नहीं मिल जाती तब तक यह छात्रावास एक निजी संस्था के भवन में चलेगा। छात्रावास में अब तक 50 बालकों के रहने की व्यवस्था भी कर दी गई है। दिसंबर के आते-आते छात्रावास में रहने वाले बच्चों का नजदीकी राजकीय स्कूल में एडमिशन करवाया जाएगा। छात्रावास में रहने वाले सभी बच्चों की शिक्षा, भोजन आदि का खर्चा सरकार ही देगी। सरकार की ओर से एक साल तक का 38 लाख, 52 हजार रुपये का बजट उपलब्ध करा दिया गया है, जबकि बची हुई दो करोड़ 47 लाख 30 हजार रुपये की धनराशि से छात्रावास का निर्माण किया जाएगा।