

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



.आज का राशिफल : 24 नवम्बर 2021

.मेष


आज आपका मन मानसिक रूप से अशांत रहेगा जिस कारण आत्मविश्वास में कमी भी रहेगी | परिवार के किसी सदस्य का सहयोग मिल सकता है | घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो सकता है इसलिए सचेत रहे | रहन-सहन भी अव्यवस्थित रहेगा |

.वृषभ

आज आप धैर्य और संयम से काम लें | आज के दिन आपकी वाणी में मधुरता आएगी | आज आपको स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है |

.मिथुन


आज मन थोडा अशांत हो सकता है | परेशानियाँ बढ़ सकती है लेकिन अपने साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा |
.कर्क

आत्मविश्वास में कमी हो सकती है जिससे मन थोडा परेशान भी हो सकता है | नौकरी में आज कठिनाइयाँ बढ़ सकती है | जगह में बदलाव भी हो सकते है |
.सिंह

आज का दिन छात्रों के लिए बढ़ा ही शुभ ही | पठन-पाठन में छात्रों की रूचि बढ़ेगी | पढाई के किसी कार्य से विदेश यात्रा भी कर सकते हैं | इसके अलावा आज का दिन थोडा कष्टमय भी हो सकता है |
.कन्या

व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभान्वित होगा | कारोबार बढेगा | आय में भी वृद्धि के आसार नजर आ रहें हैं | लेकिन परिश्रम बढ़ सकता है | अपने साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है |
.तुला

इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा व्यतीत होगा | कार्यों के प्रति लगाव बढेगा | परिवार में खुशियां आएँगी | जीवनसाथी के साथ आज का दिन अच्छा बीतेगा |
.वृश्चिक

आज के दिन आपके लिए निराशा ला सकता है जिससे असंतोष भी बढेगा | मन को थोडा शांत करने का प्रयास करें | किसी के विवादों या झगड़ों में बिना वजह न पड़ें |
.धनु

आज आपका मन स्थिर नहीं रहेगा | किसी पुराने मित्र का सहयोग मिल सकता है, जिससे धन की भी प्राप्ति होगी | परिवार पर ध्यान देने की आवश्यकता है |
.मकर

आज आपको संयम से काम लेने की आवश्यकता है | मानसिक शांति का भी प्रयास करें | नौकरी में परिवर्तन के योग भी बन रहें हैं | परिवार से दूर जाना पड़ सकता है |
.कुंभ

आज इस राशि के लोगों का कार्यक्षेत्र में विस्तार हो सकता हैं | शैक्षिक कार्यों में भी रूचि बढ़ेगी | खर्चों में वृद्धि हो सकती है | यात्रा पर भी जा सकते है |
.मीन

आज आपका मन थोडा अशांत हो सकता है | परिवार का भरपूर साथ मिलेगा | लेकिन आज का दिन व्यापारियों के लिए थोडा कठिन हो सकता है | शिक्षा के क्षेत्र में भी रुकावटें आ सकती हैं |


