18 माह से बंद भारत-नेपाल सीमा पूर्ण रूप से खुली

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान- बनबसा

नेपाल सरकार ने कोरोना संक्रमण कम होने के बाद ही भारत के साथ पैदल आवाजाही खोल दी थी, लेकिन इसके बाद भी भारतीय वाहनों के नेपाल में प्रवेश पर रोक जारी थी। इसके विपरीत भारत की ओर से नेपाल के वाहन और नागरिकों के आवागमन पर किसी तरह की रोक नहीं थी। लेकिन पिछले 18 महीने से बंद भारत-नेपाल सीमा पूरी तरह खोल दी गई है। दोनों देशों के कारोबारियों की पहल पर नेपाल प्रशासन ने भंसार (कस्टम) की सुविधा खोल दी है। लेकिन आने जाने वाले पर्यटकों, कारोबारियों को कोविड के नियमो का पूर्ण रूप से पालन करना होगा | मंगलवार को भारतीय वाहनों के प्रवेश पर रोक हटाने का आग्रह किया गया |

बनबसा व्यापार मंडल के महामंत्री अभिषेक गोयल की पहल पर नेपाल बस व्यवसाय समिति के अध्यक्ष डंमर पंत, होटल व्यवसाय संघ के महेश बोहरा, परमानंद भंडारी, हेमराज जोशी ने नेपाल प्रशासन से वार्ता की और बनबसा सीमा से भारतीय वाहनों के प्रवेश पर लगी रोक हटाने का आग्रह भी किया। जिसके बाद नेपाल ने बुधवार से भारतीय वाहनों के नेपाल प्रवेश पर रोक हटा दी लेकिन प्रवेश के लिए कोरोना जांच रिपोर्ट या फिर टीके की दोनों डोज लगने का प्रमाण दिखाना होगा |