भीम आर्मी उत्तराखंड में संगठन विस्तार, सिराज अहमद बने प्रदेश महासचिव

भीम आर्मी उत्तराखंड में संगठन विस्तार, सिराज अहमद बने प्रदेश महासचिव

स्थान : हल्द्वानी
ब्यूरो रिपोर्ट

भीम आर्मी के संगठन विस्तार को लेकर उत्तराखंड में बड़ा कदम उठाया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष रतन सिंह की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष अमरीश कपिल ने नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया है। इस क्रम में नई बस्ती, हल्द्वानी निवासी सिराज अहमद को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है।

बताया गया कि यह निर्णय जिलाध्यक्ष नफीस अहमद खान के साथ विचार-विमर्श के बाद लिया गया। संगठन का उद्देश्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर और कांशीराम के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाना है।

संगठन नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि सिराज अहमद अपने दायित्वों का निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे और संगठन को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। बताया गया कि सिराज अहमद लंबे समय से चंद्रशेखर आजाद के विचारों से प्रभावित रहे हैं और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते आए हैं।

उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। संगठन के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बधाई देने वालों में प्रदेश अध्यक्ष अमरीश कपिल सहित जीतराम, रितिक कांत, पी.आर. टम्टा, प्रेम राम टम्टा, आर.आर. लोहिया, सखावत हुसैन, अनवर अंसारी, सुंदरलाल बौद्ध, महेश चंद्र आर्य, आकाश भारती, संजय कुमार टम्टा, शालिनी भारती, आफताब आलम, नादिर सैफी, बी.एल. आर्य, बालकिशन राम, इरशाद अहमद और मनोज कुमार समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे।