दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे शुरू, दून पुलिस ने बनाई ट्रैफिक योजना

दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे शुरू, दून पुलिस ने बनाई ट्रैफिक योजना

स्थान : देहरादून
ब्यूरो रिपोर्ट

प्रधानमंत्री द्वारा 14 तारीख को दिल्ली–देहरादून सुपर एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के बाद दून पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने बताया कि एक्सप्रेसवे के संचालन के साथ ही पुलिस पूरे मार्ग का लगातार निरीक्षण कर रही है और ट्रैफिक के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है।

उन्होंने बताया कि आगामी चारधाम यात्रा और मसूरी–देहरादून आने वाले पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। खासतौर पर ऋषिकेश और चारधाम जाने वाला अधिकांश यातायात इसी मार्ग से होकर गुजरता है, जिससे दबाव बढ़ने की संभावना है।

यातायात को व्यवस्थित रखने के लिए पुलिस ने विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर डायवर्जन प्लान लागू करने की तैयारी की है। साथ ही ट्रैफिक कर्मियों की तैनाती बढ़ाने और रियल टाइम मॉनिटरिंग की व्यवस्था भी की जा रही है।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि इस नई कार्ययोजना से यात्रियों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी और यात्रा अधिक सुरक्षित व सुगम बन सकेगी।