
स्थान -रुड़की

ब्यूरो रिपोट

रुड़की में 11 फरवरी को IIT रुड़की के एमबीए द्वितीय वर्ष के छात्र के गंगनहर में डूबने की घटना के आठ दिन बाद आज शव बरामद कर लिया गया।


इस दौरान यह रुड़की में अब तक का सबसे बड़ा संयुक्त सर्च ऑपरेशन माना गया। इसमें SDRF, NDRF, आर्मी, जल पुलिस, स्थानीय पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग की टीमें लगातार जुटी रहीं।

आज सुबह महमदपुर झाल के पास गंगनहर में युवक का शव मिला। इससे पहले दो बार नहर का पानी बंद किया गया था और सोमवार को बड़े स्तर पर पानी रोककर तलाशी अभियान चलाया गया।

इस अभियान में बंगाल इंजीनियरिंग ग्रुप के जवानों के साथ लगभग 20 पेशेवर गोताखोरों और करीब 100 सदस्यीय टीम ने बाल्मीकि घाट से आसफनगर झाल तक ड्रोन, अंडरवाटर उपकरण और आधुनिक तकनीकों की मदद से तलाश की।


लगातार प्रयासों और कड़ी मशक्कत के बाद शव बरामद होने पर क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।


