
स्थान -नैनीताल

ब्यूरो रिपोट

नैनीताल। इस बार आए ईमेल में बम विस्फोट के तरीके और अलग-अलग बमों का ब्यौरा भी दिया गया है। मेल में यह कहा गया कि संदेश देने के लिए नैनीताल जिला न्यायालय सबसे आसान लक्ष्य है।


जानकारी के अनुसार, इससे पहले 16 फरवरी को इसी तरह का मेल सरकारी ईमेल पर आया था, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई थीं।

ईमेल मिलने के बाद एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने आम जनता और कोर्ट कर्मचारियों से अपील की है कि वे अफवाहों में न आएं। उन्होंने कहा कि पुलिस हर जगह तैनात है और आने-जाने वाले सभी लोगों पर नजर रखी जा रही है।


कोर्ट परिसर में एक बार फिर अफरा-तफरी का माहौल है। डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता पूरी तरह जांच में जुटा हुआ है। फिलहाल, सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चौकस है और सभी संभावित खतरों से निपटने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।


