धामी सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर 7 मार्च को हरिद्वार में भव्य कार्यक्रम

धामी सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर 7 मार्च को हरिद्वार में भव्य कार्यक्रम

स्थान हरिद्वार

ब्यूरो रिपोट

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर 7 मार्च को हरिद्वार के बैरागी कैम्प में भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार, कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हो सकते हैं।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर हरिद्वार के डाम कोठी राज्य अतिथि गृह में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक चल रही है।

बैठक में गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय, गढ़वाल आईजी राजीव स्वरूप, मेला अधिकारी सोनिका सिंह, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भूल्लर सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं।

प्रशासन ने सभी तैयारियों को समयबद्ध और सुरक्षित तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि समारोह भव्य और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।