चारधाम यात्रा को सुरक्षित बनाने उत्तराखंड परिवहन विभाग अलर्ट मोड में

चारधाम यात्रा को सुरक्षित बनाने उत्तराखंड परिवहन विभाग अलर्ट मोड में

स्थान-ऋषिकेश

ब्यूरो रिपोट

आगामी चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए उत्तराखंड परिवहन विभाग पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। ऋषिकेश के आरटीओ प्रशासन संदीप सैनी ने यात्रा की तैयारियों और विभाग की रणनीति साझा की।

उन्होंने बताया कि यात्रा सीजन के दौरान बाहरी राज्यों से आने वाली प्राइवेट टैक्सियों और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर विभाग की पैनी नजर रहेगी। ऐसे वाहन जो स्थानीय व्यवसाय को प्रभावित करते हैं, उन पर सख्ती की जाएगी।

सीमाओं पर बने चेकपोस्ट पर सभी वाहनों का ‘ग्रीन सेस’ और टोल की पर्ची अनिवार्य रूप से जांची जाएगी। इसके अलावा मोटर वाहन अधिनियम में किए जा रहे आगामी संशोधनों को यात्रा शुरू होने से पहले लागू करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि बाहरी वाहनों द्वारा अवैध संचालन को पूरी तरह रोका जा सके।

आरटीओ ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वर्तमान में 10 बड़ी बस कंपनियां यात्रा मार्ग पर सेवाएं देने के लिए तैयार हैं। भीड़ बढ़ने पर कुमाऊँ मंडल, परिवहन निगम और पड़ोसी जिलों से अतिरिक्त बसें मंगवाई जाएंगी।

साथ ही, पहाड़ी रास्तों पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। यात्री और श्रद्धालु सुरक्षित रूप से यात्रा कर सकें, इसके लिए सभी आवश्यक इंतजाम पुख्ता किए गए हैं।