रानीखेत में बार काउंसिल चुनाव: मतदान शांतिपूर्ण और  संपन्न

रानीखेत में बार काउंसिल चुनाव: मतदान शांतिपूर्ण और संपन्न

स्थान -रानीखेत

रिपोटर -संजय जोशी

रानीखेत में बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के लिए मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुआ। न्यायालय परिसर और मतदान स्थल के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए थे।

एडीजे अंजलि नौलियाल ने बताया कि कुल 69 अधिवक्ताओं में से 46 ने मतदान किया, यानी मतदान प्रतिशत लगभग 66 प्रतिशत रहा।

तहसीलदार दीपिका आर्य की निगरानी में मतदान संपन्न हुआ और अधिवक्ताओं में उत्साह साफ देखा गया।

सभी पक्षों ने मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता की सराहना की।