
स्थान -काशीपुर

ब्यूरो रिपोट

काशीपुर की धरती आज सुशासन का ऐसा दृश्य देखी, जिसने जनता के दिल में भरोसे की नई लौ जगा दी। ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में प्रशासन सीधे जनता के द्वार पहुंचा और समस्याओं का समाधान किया।


शिविर में काशीपुर नगर निगम के मेयर दीपक बाली की सक्रिय मौजूदगी ने कार्यक्रम को नई ऊर्जा दी। मेयर बाली ने न केवल समस्याएँ सुनीं, बल्कि अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि हर शिकायत का समाधान तय समय सीमा में किया जाए। उनकी जनसंवेदनशीलता ने यह साबित कर दिया कि काशीपुर की सरकार सच में जनता के साथ खड़ी है।

एसडीएम काशीपुर अभय प्रताप सिंह की कार्यशैली भी चर्चा का केंद्र रही। उनकी अनुशासनबद्ध और त्वरित निर्णय क्षमता ने शिविर को प्रभावी बनाया। जटिल मामलों की समयबद्ध जांच के निर्देश से फरियादियों के चेहरे पर राहत की मुस्कान साफ दिखी।


शिविर में शिकायत निवारण के साथ-साथ खाद्य आपूर्ति, बिजली, पुलिस, स्वास्थ्य, समाज कल्याण और राजस्व विभाग की सेवाएँ भी उपलब्ध कराई गईं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित सघन चिकित्सा जांच शिविर और सामाजिक कल्याण योजनाओं की जानकारी ने आमजन को बड़ी राहत दी।

स्थानीय जनता ने उत्साह जताया और कहा — “अब सरकार दूर नहीं, हमारे द्वार पर है।”
यह शिविर सिर्फ समस्याओं का समाधान ही नहीं, बल्कि विश्वास का सेतु भी बन गया। यह साबित करता है कि पुष्कर सिंह धामी की सरकार अंतिम पंक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।


