कांवड़ पटरी मार्ग पर टैक्टर-ट्राली और बोलेरो कार की भिड़ंत, चालक गंभीर रूप से घायल

कांवड़ पटरी मार्ग पर टैक्टर-ट्राली और बोलेरो कार की भिड़ंत, चालक गंभीर रूप से घायल

स्थान -रूड़की

ब्यूरो रिपोट

रुड़की के कांवड़ पटरी मार्ग पर मेहवड़ कलां और रुड़की के बीच एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। टैक्टर-ट्राली और बोलेरो कार की जोरदार टक्कर में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र की है। कार में सवार जुल्फिकार निवासी मुकर्रबपुर अपने दो दोस्तों के साथ कलियर से रुड़की की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि सामने से आ रहे अनियंत्रित टैक्टर-ट्राली ने उनकी बोलेरो कार में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार के सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों ने कार में सवार युवकों को बाहर निकाला। तुरंत सूचना मिलने पर सिविल लाइन कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल जुल्फिकार को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। गनीमत रही कि कार में सवार अन्य दो युवकों को केवल हल्की चोटें आई।

पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है और फिलहाल घटना की विस्तृत जांच जारी है।