सारथी फाउंडेशन का पंचम होली महोत्सव 19 फरवरी को आयोजित

सारथी फाउंडेशन का पंचम होली महोत्सव 19 फरवरी को आयोजित

स्थान -हल्द्वानी

ब्यूरो रिपोट

सारथी फाउंडेशन समिति के अध्यक्ष नवीन पन्त ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पंचम होली महोत्सव 19 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे से मां जगदम्बा बैंकेट हॉल, शिव मंदिर उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के सामने प्रारंभ होगा।

संस्था के अनुसार इस महोत्सव में कुमाऊँनी सांस्कृतिक होली गायन-वादन, संदेशात्मक होली और महिलाओं की टीमों द्वारा प्रस्तुतियां शामिल होंगी। इसके अलावा स्थानीय अतिथि कलाकार भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में भाग लेंगे।

संस्था के सचिव ज्ञानेंद्र जोशी ने बताया कि इस बार मुख्य आकर्षण फूलों वाली होली होगी, जिसकी तैयारियां समिति द्वारा की जा रही हैं।

होली महोत्सव में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों का निःशुल्क रजिस्ट्रेशन हो चुका है। संस्था ने यह भी निर्णय लिया है कि सभी प्रतिभागियों को सम्मानित कर पुरूस्कार प्रदान किए जाएंगे, ताकि महोत्सव और अधिक यादगार बनाया जा सके।