
स्थान -देहरादून

ब्यूरो रिपोट

महेंद्र भट्ट ने उत्तराखंड कांग्रेस के लोकभवन घेराव कार्यक्रम पर तीखा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अच्छा होता यदि कांग्रेसी नेता जनता के मुद्दों को उठाने का काम करते।


बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि जिन मुद्दों को लेकर कांग्रेस घेराव कर रही है, उन पर सरकार पहले ही आवश्यक फ़ैसले ले चुकी है। ऐसे में कांग्रेस को राजभवन घेराव छोड़कर सीधे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को हल करने का प्रयास करना चाहिए।


महेंद्र भट्ट के अनुसार, केवल प्रदर्शन और घेराव से जनता के सामने कांग्रेस की साख बढ़ाने में मदद नहीं मिलेगी, बल्कि जमीन पर काम करके जनता के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज करना ज़रूरी है।


