उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र 9 मार्च से, जनता से सुझाव लेकर तैयार होगा बजट

उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र 9 मार्च से, जनता से सुझाव लेकर तैयार होगा बजट

स्थान -देहरादून

ब्यूरो रिपोट

पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र 9 मार्च से संभावित है। इस बार सरकार बजट तैयार करने से पहले जनता से संवाद कर रही है।

मुख्यमंत्री ने 7 फरवरी को खटीमा में जनता के साथ बजट को लेकर संवाद किया था। इस संवाद का उद्देश्य आम लोगों की राय और सुझाव लेकर बजट को और प्रभावी बनाना है।

उन्होंने बताया कि अगले कुछ दिनों में बजट संवाद का अगला कार्यक्रम पौड़ी जनपद में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सभी सेक्टर के लोग और विशेषज्ञ आम जनता के साथ विचार-विमर्श करेंगे।

सरकार की योजना है कि इस संवाद के दौरान प्राप्त सुझावों और विचारों को आगामी बजट में शामिल किया जाएगा, ताकि बजट अधिक पारदर्शी और जनहितकारी बनाया जा सके।