जसपुर में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के बहुउद्देशीय शिविर ने दिखाई सुशासन की नई छवि

जसपुर में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के बहुउद्देशीय शिविर ने दिखाई सुशासन की नई छवि

लोकेशन : जसपुर
ब्यूरो रिपोर्ट

जसपुर की धरती पर आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन के अनुरूप ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत आयोजित भव्य बहुउद्देशीय शिविर ने शासन और जनता के बीच की दूरी कम कर सुशासन की एक नई इबारत लिख दी।

शिविर में तमाम सरकारी विभागों ने एक ही छत के नीचे उपस्थित होकर आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान किया। सैकड़ों फरियादियों की समस्याओं का तत्काल निवारण किया गया, जबकि जटिल प्रकरणों को समयबद्ध जांच के लिए आगे अग्रसारित किया गया और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए।

कैंप में केवल शिकायतों का निवारण ही नहीं हुआ, बल्कि आधार कार्ड सुधार, आयुष्मान कार्ड पंजीकरण और स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित सघन चिकित्सा जांच शिविरों ने आम जनमानस को बड़ी राहत प्रदान की।

स्थानीय जनता ने इस सेवा और प्रशासन की संवेदनशीलता को देखकर भारी उत्साह व्यक्त किया। लोगों ने कहा कि ऐसे शिविर न केवल उनकी समस्याओं का समाधान करते हैं, बल्कि सरकारी तंत्र की जवाबदेही और पारदर्शिता को भी सामने लाते हैं।

प्रशासन ने मौके पर ही ‘ऑन द स्पॉट’ समाधान की व्यवस्था लागू की, जिससे जनता को लंबे इंतजार से राहत मिली और सरकारी सेवाओं की सुलभता बढ़ी।

शिविर में उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्राथमिकता अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति के उत्थान और उनकी समस्याओं का समय पर समाधान करना है।

यह बहुउद्देशीय शिविर न केवल एक प्रशासनिक सफलता है, बल्कि उत्तराखंड में पारदर्शी और जवाबदेह कार्यप्रणाली का प्रतीक भी बन गया है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस तरह के शिविर प्रदेश के विकास पथ पर मील का पत्थर साबित होंगे।