मुख्यमंत्री धामी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत किया डीबीटी, 9.47 लाख लाभार्थियों को सीधा लाभ

मुख्यमंत्री धामी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत किया डीबीटी, 9.47 लाख लाभार्थियों को सीधा लाभ

लोकेशन : देहरादून
ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत बीते दिन डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को पेंशन की राशि सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की।

इस पहल से लाखों जरूरतमंदों को समय पर और पारदर्शी तरीके से पेंशन का लाभ मिला।

जानकारी के अनुसार प्रदेशभर में कुल 9 लाख 47 हजार 335 लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ दिया गया। इसके तहत कुल 141 करोड़ 66 लाख 51 हजार रुपये की धनराशि डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के खातों में भेजी गई।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

डीबीटी व्यवस्था से बिचौलियों की भूमिका समाप्त हुई है और लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ सीधे और बिना किसी परेशानी के मिल रहा है।

सरकार का कहना है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से वृद्धजनों, दिव्यांगों और निराश्रित वर्ग को आर्थिक संबल मिल रहा है, जिससे उनका जीवन स्तर बेहतर हो रहा है।