
रिपोर्टर : पंकज सक्सेना
स्थान : हल्द्वानी

भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाएगे। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश तिवारी ने बताया कि इसके तहत प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

सुरेश तिवारी ने कहा कि 16 सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। इसे लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है और संगठन की ओर से व्यापक स्तर पर कार्यक्रमों की तैयारी की गई है।




उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पूरे देश में सेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उत्तराखंड में भी भाजपा ब्लॉक स्तर तक कार्यक्रम आयोजित कर इस अभियान को व्यापक रूप देगी।

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री के 75वें जन्मदिन के अवसर पर प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर 75 दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। इसके साथ ही प्रधानमंत्री के बेहतर स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की जाएगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के जन्मदिन को केवल उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि सेवा और जनकल्याण से जोड़कर मनाने की तैयारी है। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता अलग-अलग क्षेत्रों में सेवा गतिविधियों में भाग लेंगे।
सुरेश तिवारी ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान करीब एक महीने तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर सामाजिक, जनसेवा और संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


अभियान को सफल बनाने के लिए पार्टी की ओर से कार्यक्रमवार संयोजक और सह-संयोजक पहले ही नियुक्त कर दिए गए हैं। सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यक्रमों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। पार्टी सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनसेवा के संदेश को प्रदेश के हर ब्लॉक और क्षेत्र तक पहुंचाने का प्रयास करेगी।

