उत्तराखंडः (शाबास)- हल्द्वानी में बेसहारा जानवरों की मसीहा बनी निकिता, रखती है बच्चों जैसा ख्याल

उत्तराखंडः (शाबास)- हल्द्वानी में बेसहारा जानवरों की मसीहा बनी निकिता, रखती है बच्चों जैसा ख्याल

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -पंकज सक्सेना

स्थान – हल्द्वानी

दुनिया में ऐसे भी कई लोग हैं, जो पशु-पक्षियों से बेहद प्यार करते हैं। कुत्ते, बिल्ली, गाय जैसे जानवरों को अपने घर-परिवार का बेहद अहम हिस्सा मानते है। हल्द्वानी की निकिता सुयाल की जिंदगी दिन-रात बेजुबान पशुओं की देखभाल में गुजर रही है। सड़क पर घूम रहे मवेशियों की तकलीफ को देखकर उनकी आंखें भर आती हैं। उनकी सेवा के लिए वह अपने घर खर्चे और परिवार के सदस्यों द्वारा की गई मदद से देखभाल और उपचार जैसी व्यवस्थाएं करती है। यह सिलसिला पिछले चार वर्षों से चला आ रहा है। वह किसी भी जानवर को सड़क पर लाचार नहीं देख सकतीं। बीते चार सालों में वो एक, दो या फिर दर्जन-भर नहीं, बल्कि 100 से अधिक जानवरों का इलाज करवा चुकी हैं।

पशुओं की सेवा को ही वह अपनी जिंदगी का मकसद मानती हैंइसके बाद निकिता ने अपने घर के समीप एक शेल्टर होम का निर्माण कराया। जहां वो बड़े पशुओं का इलाज करती हैं। इस कार्य में उनके पति नीरज सुयाल ने उनका भरपूर सहयोग किया। इस शेल्टर होम का नाम उन्होंने आश्रय केयर सेंटर रखा। जहां वर्तमान में गाय-बैल, कुत्ते और बिल्ली समेत दर्जनभर से अधिक पशु मौजूद है। उन्होंने बताया कि वह से 100 से ज्यादा बड़े जानवरों का इलाज कर चुकी है। जिसमें कई पशु चिकित्सक भी उनका साथ दे रहे है। अब धीरे-धीरे उनके यहां पशुओं की संख्या बढ़ रही है। उनके यहां कई पशु ऐसे भी जो अन्य जिलों से उपचार के लिए लोगों द्वारा भेजे गये है।निकिता बताती है कि उनकी मां हमेशा ही उन्हें इस काम के लिए प्रेरित करती रहती है और आर्थिक रूप से सहयोग भी करती हैै। बीते चार सालों में कई तरह के उतार-चढ़ाव उनकी जिंदगी में आये, जब अपने परिवार और बच्चों के साथ-साथ पशुओं को भी समय देना होता था।

लेकिन उन्होंने हर दुविधा को पार किया। वह कहती है मेरे काम करने का तरीका नहीं बदला। मेरी बस यही कोशिश है कि कोई जानवर सड़क पर न मरे। मैं किसी को मरते नहीं देख सकती। मुझे खुशी है कि लोग अब मेरे प्रयासों की सराहना करने लगे हैं और मदद की पेशकश करते हैं। पशुओं के प्रति प्यार को देखते हुए लोग अब निकिता को बेसहारा जानवरों की मसीहा कहने लगे है