

स्थान : कालाढूंगी
ब्यूरो रिपोर्ट


विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विभाग, कॉर्बेट ग्राम विकास समिति और वेस्ट वॉरियर्स के संयुक्त तत्वाधान में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया इस दौरान वन परिसर में वृक्षारोपण और व्यापक सफाई अभियान भी संचालित किया गया।


अभियान के तहत वन विभाग के कर्मचारियों और कॉर्बेट ग्राम विकास समिति के कार्यकर्ताओं ने मिलकर वन क्षेत्र में पौधारोपण किया साथ ही परिसर में फैले कचरे को एकत्र कर स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिससे स्वच्छ और हरित वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया।



कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने वन परिसर से प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट सामग्री एकत्र कर उसका उचित निस्तारण किया इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण को प्रदूषण से बचाना और लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।


इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और हरित परिसर के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई वक्ताओं ने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है और प्रत्येक व्यक्ति को इसके संरक्षण में अपनी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

कार्यक्रम में लोगों को प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली अपनाने, अधिक से अधिक पौधारोपण करने और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया अधिकारियों ने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास मिलकर बड़े पर्यावरणीय बदलाव ला सकते हैं।

अंत में सभी प्रतिभागियों ने अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय समुदाय को प्रकृति संरक्षण के प्रति और अधिक संवेदनशील बनाने का संदेश दिया गया।



