

स्थान : डोईवाला
ब्यूरो रिपोर्ट


विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डोईवाला ब्लॉक परिसर में पौधरोपण अभियान का आयोजन किया गया इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय लोग शामिल हुए।


कार्यक्रम के दौरान डोईवाला ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह ने सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दीं उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के खतरे को देखते हुए हर नागरिक को पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।



ब्लॉक प्रमुख ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए और उनकी देखभाल भी करनी चाहिए उन्होंने कहा कि एक पौधा लगाना सौ पुण्य के बराबर है और पेड़ ही जीवन का आधार हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि हमें आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ और हरित वातावरण तैयार करना होगा पौधारोपण न केवल पर्यावरण संरक्षण में मदद करता है, बल्कि यह उत्तराखंड और देश की प्राकृतिक सुंदरता को भी बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
इस अवसर पर डोईवाला के बीडीओ परशुराम शकलानी सहित ब्लॉक के अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे सभी ने मिलकर पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।


