पिंडर घाटी के देवराड़ा गांव पहुंची मां नागनी माता की यात्रा, 200 साल पुराने लक्ष्मी नारायण मंदिर में हुआ भव्य स्वागत

पिंडर घाटी के देवराड़ा गांव पहुंची मां नागनी माता की यात्रा, 200 साल पुराने लक्ष्मी नारायण मंदिर में हुआ भव्य स्वागत

स्थान : चमोली
रिपोर्टर : विनोद पांडे

उत्तराखंड के चमोली जिले की पिंडर घाटी से आस्था और श्रद्धा की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां देवराड़ा गांव स्थित करीब 200 वर्ष पुराने लक्ष्मी नारायण मंदिर में मां नागनी माता की धार्मिक यात्रा पहुंची, जहां ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने माता का स्वागत किया।

इस दौरान पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज के बीच धार्मिक अनुष्ठान आयोजित हुए। मान्यताओं के अनुसार, माता ने अवतरित होकर भक्तों को आशीर्वाद दिया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने मां नागनी माता और भगवान लक्ष्मी नारायण के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

बताया जा रहा है कि मां नागनी माता की यात्रा का शुक्रवार रात्रि पड़ाव देवराड़ा गांव में ही रहेगा। इस अवसर पर रात्रि में विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

इस धार्मिक आयोजन को लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पारंपरिक वाद्य यंत्रों और माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना हुआ है।

वहीं, इस ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन और मां नागनी माता की यात्रा को लेकर समिति के अध्यक्ष ने हमारे संवाददाता विनोद पांडे से खास बातचीत की है। आइए सुनते हैं, उन्होंने क्या कुछ कहा।