आकाशवाणी के एफएम 103.6 मेघा हर्ट्ज का जनपद में शुभारंभ

आकाशवाणी के एफएम 103.6 मेघा हर्ट्ज का जनपद में शुभारंभ

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता हैं-

रिपोटर -दीपक नौटियाल

स्थान -उत्तरकाशी

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में 91 एफएम ट्रांसमीटर का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। इसी क्रम में उत्तरकाशी में भी आकाशवाणी एफ.एम ट्रांसमीटर का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया गया। आकाशवाणी केंद्र मनेरा मे सांसद टिहरी गढ़वाल माला राज्यलक्ष्मी शाह ने उत्तरकाशी के मनेरा में आकाशवाणी एफ.एम शुरू होने पर जनपद वासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हम सबका सौभाग्य है कि आज जनपद में एफएम का शुभारंभ हुआ है। उन्होंने कहा कि अब जनपद में संचार का एक औऱ साधन बढ़ गया है।

एफएम के माध्यम से सुदूरवर्ती लोगों को देश की गतिविधियों की जानकारी मिलने के साथ ही सरकार की जनकल्याकारी योजनाओं व मनोरंजन की सुविधा भी मिल सकेगी।गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि सीमांत जनपद में आज आकाशवाणी एफ.एम का प्रधानमंत्री जी द्वारा वर्चुअल माध्यम से विधिवत शुभारंभ किया गया। पीएम श्री मोदी की दुर्गामी सोच और विजन से आज हर गरीब को सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे मिल रहा है। सीमांत जिले में आकाशवाणी एफ.एम के शुरू होने से स्थानीय लोगों को सरकार की नीतियों,योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी आसानी के साथ अपने घर पर ही मिल सकेगी। उन्होंने कहा एफएम शुरू होने पर जिले में खुशी की लहर है।

पुरोला विधायक दुर्गश्वर लाल ने जनपद वासियों को एफएम ट्रांसमीटर के शुरू होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि जनपद में आकाशवाणी एफ.एम शुरू होने से लोगों को सटीक सूचनाएं एवं मनोरंजन की पहुंच बढ़ेगी। साथ ही लोकल संस्कृति एवं भाषाओ को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने उत्तराखंड के उत्तरकाशी को एफ.एम की सौगात देने पर पीएममोदी का धन्यवाद ज्ञापित किया