
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर: लक्ष्मण बिष्ट
स्थान :लोहाघाट
उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी के पहली बार लोहाघाट पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया| रिशेश्वर मंदिर प्रांगण में नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में हुए, सम्मान समारोह में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया और समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया|


वही वन विकास निगम अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी ने कहा प्रदेश के युवा सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चंपावत विधानसभा के साथ-साथ लोहाघाट विधानसभा का भी भरपूर विकास किया जाएगा | गहतोड़ी ने कहा सीएम धामी को लोहाघाट लाने का पूरा प्रयास करेंगै उन्होंने कहा बन निगम को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने योजनाएं बनानी शुरू कर दी हैं| 1 वर्ष के भीतर ही वननिगम का कायाकल्प नजर आएगा उन्होंने कहा उत्तराखंड की लकड़ी पूरे देश में प्रसिद्ध है |


उन्होंने कहा वन निगम इन बहुमूल्य सुखी लकड़ियों का फर्नीचर बनाकर एक ब्रांड के साथ बाजार में उतारेगा| जिससे वन निगम की आय बढ़ने के साथ-साथ लोगों को रोजगार भी मिलेगा | उन्होंने कहा वन निगम को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे| जिसके लिए उन्होंने वन निगम के अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दे दिए है| वन निगम से संबंधित जनता की शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाएगा इस दौरान वन निगम अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी ने रिशेश्वरमंदिर परिसर में अपनी स्वर्गीय माता जी की याद में बनाए गए रसोईघर का भी शुभारंभ किया|



