बस संचालकों द्वारा ओवरलोड सवारी बैठाने पर भड़के टैक्सी संचालकों ने की कार्यवाई की मांग

बस संचालकों द्वारा ओवरलोड सवारी बैठाने पर भड़के टैक्सी संचालकों ने की कार्यवाई की मांग

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर :लक्ष्मण बिष्ट
स्थान – लोहाघाट
हल्द्वानी से लोहाघाट चलने वाली प्राइवेट बसों के चालक परिचालकों के द्वारा बसों की छतों में सवारियों को बैठाकर दुर्घटना को न्योता दिया जा रहा है और बस के अंदर भी सवारियों को ठूस ठूस कर भरा जा रहा है| लेकिन पुलिस और प्रशासन के द्वारा संज्ञान नहीं लिया जा रहा है| बस संचालकों के द्वारा ओवरलोड सवारी लाने पर इस रोड में चलने वाले टेक्सी संचालक भड़क गए |

टैक्सी संचालकों ने यूनियन के अध्यक्ष महेंद्र सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में लोहाघाट बस स्टेशन मे प्रदर्शन करते हुए पुलिस प्रशासन से बस संचालकों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है| उन्होंने कहा अगर टैक्सी में हम लोग एक सवारी भी फालतू बैठा ते हैं तो पुलिस उनका चालान काटती है| पर प्राइवेट बसों के संचालक खुलेआम बस की छतो में व बस के अंदर सवारियों को ठूस – ठूस कर ला रहे हैं जिससे उनकी रोजी-रोटी भी प्रभावित हो रही है |

पुलिस और प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है| टैक्सी संचालकों ने कहा अगर पुलिस बस संचालकों पर कार्रवाई नहीं करती है| तो सभी टैक्सी चालक आंदोलन करेंगे वहीं फोन वार्ता में चंपावत के एसपी देवेंद्र पींचा ने कहा मामला उनके संज्ञान में आया है |ओवरलोड सवारी लाने वाले बस संचालकों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी| ओवर लोडिंग कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी एसपी पिंचा ने कहा उन्होंने लोहाघाट व पाटी थाने के थानाध्यक्ष को ओवर लोड सवारी लाने वाले बस संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दे दिए हैं|