देव डांगरो के पवित्र स्नान के साथ ही कालसन मंदिर में चार दिवसीय देवी महोत्सव का हुआ शुभारंभ

देव डांगरो के पवित्र स्नान के साथ ही कालसन मंदिर में चार दिवसीय देवी महोत्सव का हुआ शुभारंभ

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर :लक्ष्मण बिष्ट
स्थान :लोहाघाट
लोहाघाट ब्लॉक के प्रसिद्ध कनेडी कालसन मंदिर में चार दिवसीय देवी महोत्सव का पूजा अर्चना के साथ शुभारंभ हुआ | देव डांगरो ने प्रसिद्ध पंचेश्वर धाम में सरयू व महाकाली नदी के पवित्र संगम में भीम पादुका में भोर स्नान किया|

देव डांगरो के द्वारा पवित्र संगम में भोर स्नान के बाद संगम से पवित्र जल लाकर कालसन मंदिर में जलाभिषेक किया गया| जलाभिषेक के बाद पंडित हरीश चिलकोटी ने पूर्ण विधि-विधान के साथ मंदिर में पूजा अर्चना कर दीप जलाया | इसी के साथ चार दिवसीय देवी महोत्सव का शुभारंभ हुआ |

वही मंदिर में देव डांगरो ने अवतरित होकर भक्तों को आशीर्वाद दिया | मंदिर में भजन कीर्तन का दौर शुरू हो गया है| रात्रि में महिलाओं के द्वारा जागरण किया जाएगा| महोत्सव के अंतिम दिन गांव से देवी रथ को ऊंचे नीचे पहाड़ी रास्तों से रस्सों की सहायता से खींच कर मंदिर तक लाया जाएगा|