
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


संवाददाता- सलीम अहमद साहिल
स्थान- रामनगर

तराई पश्चिमी डिवीजन रामनगर वन विभाग में धूमधाम से मना रहा है। वन महोत्सव। रेज आमपोखरा में भी इसी क्रम में वन विभाग हर बर्ष की भांति इस वर्ष भी वन महोत्सव धूमधाम से मना रहा है। बढ़ती जनसंख्या ओर फैक्ट्रियों से निकलने वाले धुआ एवम लगातर हरे पेड़ो के कटान से पर्यावरण लगातर दूषित होता जा रहा है।


पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी हैं कि ज्यादा से ज्यादा पौधा रोपण किया जाय। तराई पश्चिमी डिवीजन रामनगर की रेज आमपोखरा में भी इसी क्रम में वन विभाग हर बर्ष की भांति इस वर्ष भी वन महोत्सव कार्यक्रम मना रहा है। वन विभाग से बृजमोहन रावत ने बताया कि एक जुलाई से वन महोत्सव मनाया जा रहा है जिसमे 10 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रख्खा गया हैं।


अभी तक हमारे द्वारा तीन से चार हजार पौधे लगाए जा चुके हैं। आज भी आमपोखरा में जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों द्वारा मिलकर पौधा रोपण का कार्य किया गया हैं। समाज सेवी वियज खुल्बे ने बताया कि वन विभाग का दस हजार पौधे लगाने का लक्ष्य हैं। जिसमे आज मेरे द्वारा भी दस पौधे लगाए गए है। पौधे लगाना हमारे लिए नितांत ही अवश्य है।


