
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


संवाददाता- सलीम अहमद साहिल

स्थान- रामनगर

पर्यावरण को बचाने व प्रदूषण मुक्त उत्तराखंड की अलख जगाये, अजय सिंह फर्त्याल निवासी अल्मोड़ा आज अपनी लम्बी यात्रा (अल्मोड़ा से लेह-लद्दाख) के बाद रामनगर पहुंचे| अजय फर्त्याल ने अपनी यह यात्रा उत्तराखंड मे लगातार बढ़ रहे प्रदूषण पर रोक लगाने और पर्यावरण पर सरकार का ध्यान इस तरफ खींचने हेतु शुरू की है| उनका कहना है की वह इससे पहले लोगो का ध्यान खींचने व पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए चार धाम यात्रा भी कर चुके है, अजय यह सभी यात्राए अपनी साइकिल से पूर्ण करते आ रहे है|


जिसमे उन्हें सरकार द्वारा या किसी भी निजी कंपनी द्वारा उन्हें किसी भी प्रकार की कोई भी सहायता प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन अपनें इस जूनून के साथ वे लगातार प्रयासरत हैं| इससे पहले उन्होंने यह साइकिल यात्रा देश के कई भागो में की |परन्तु इस बार बड़े और लम्बे लक्ष्य की प्राप्ति कर वापस अपने घर अल्मोड़ा लौट रहे है| 1 जून 2022 को शुरू की गयी यह यात्रा लगभग 4000 किलोमीटर की है, जो अब वापस अल्मोड़ा में समाप्त की जाएगी| वह आज रामनगर पहुंचे। कल्पतरु अध्यक्ष अतुल मेहरोत्रा द्वारा अजय फर्त्याल का रामनगर आगमन पर भव्य स्वागत करा गया व साथ ही टीम कल्पतरु के सदस्यों के साथ कोसी बायोडायव्रसिटी पार्क में एक कदम्ब का पौंधा भी लगाया गया।


