
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


संवाददाता -धर्मराज
स्थान – हरिद्वार

हरिद्वार के बड़े मिठाई और होटल कारोबारी गोयल स्वीट्स के मालिक से फोन मैसेज कर 20 लाख की रंगदारी मांगने वाले को कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने चंद घंटों में ही गिरफ्तार कर लिया पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी पूर्व में कारोबारी का कर्मचारी रह चुका है रंगदारी मांगने में पकड़े गए कर्मचारी के साथ एक और साथी भी शामिल है जो अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है पकड़े गए आरोपी का चालान कर अब पुलिस उसे जेल भेजने की तैयारी कर रही है| पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम मिठाई एवं होटल कारोबारी प्रणव गोयल के फोन पर एक मैसेज आता है|


जिसमें मैसेज भेजने वाले ने उससे 20 लाख की रंगदारी की मांग की थी मैसेज भेजने वाले ने साफ चेतावनी दी थी |कि यदि पैसा नहीं दिया गया तो प्रणव गोयल की हत्या कर दी जाएगी इस मैसेज के मिलते ही मिठाई कारोबारी के यहां हड़कंप मच गया उसने इसकी जानकारी अपने अंडे रिश्तेदारों को दी| जिसके बाद सभी लोग कोतवाली ज्वालापुर पहुंचे पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर उस नंबर को खंगालना शुरू किया |


जिस नंबर से धमकी भरा मैसेज भेजा गया था| चंद घंटों की पड़ताल के बाद ही पुलिस के हाथ मिठाई कारोबारी का एक पूर्व कर्मचारी लगा| जिसने यह धमकी भरा मैसेज भेजा था| पुलिस ने इस मामले में पूर्व कर्मचारी दीपक निवासी अंबेडकरनगर ज्वालापुर को गिरफ्तार कर लिया है। अभी है फरार रंगदारी मांगने के मामले में मास्टरमाइंड रहे पुराने कर्मचारी दीपक के साथ श्यामपुर में मोबाइल की दुकान चलाने वाले एक और आरोपी दीपक अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है | फिलहाल वह फरार चल रहा है ज्वालापुर के रहने वाले दीपक की तलाश में पुलिस की एक टीम लगी हुई है।


