नगर निगम के सहयोग से महिला समूह ने बनाई बांस की बोतलें और चटाई

नगर निगम के सहयोग से महिला समूह ने बनाई बांस की बोतलें और चटाई

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

संवाददाता -धर्मराज
स्थान -हरिद्वार

प्लास्टिक की कैन और पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगने के बाद हरिद्वार में गंगाजल ले जाने के लिए स्वयं सहायता समूहों ने इसका विकल्प तैयार किया है। हरिद्वार नगर निगम के सहयोग से महिला समूह ने बांस की बोतलें और चटाई बनाई है। इन उत्पादों को तैयार करने का उद्देश्य स्वदेशी को बढ़ावा देना और हर की पैड़ी पर प्लास्टिक की बिक्री पर रोक लगाना है।

शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने हरिद्वार पहुंचकर इन उत्पादों के स्टॉल का उद्घाटन किया। कैबिनेट मंत्री ने नगर निगम और स्वयं सहायता समूह की इस पहल की सराहना की। प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि स्वदेशी रूप से तैयार यह प्रोडक्ट काफी सस्ते और सुलभ है। और इनका उत्पादन आने वाले समय में और ज्यादा बढ़ाया जाएगा ताकि लोग प्लास्टिक की कैन की जगह इन वस्तुओं का इस्तेमाल कर सकें।