अवैध रूप से बने रिसोर्टो और होटलो पर प्रशासन की नजर पैमाइश जारी

अवैध रूप से बने रिसोर्टो और होटलो पर प्रशासन की नजर पैमाइश जारी

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

संवाददाता- सलीम अहमद साहिल
स्थान- रामनगर

रामनगर का ढिकली क्षेत्र कभी रिसॉर्ट तो कभी होटलो के अवैध निर्माण को लेकर हमेशा ही सुर्ख़ियों में रहता हैं। नैनीताल जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल के निर्देशानुसार अब सभी होटलो और रिसॉर्ट की पैमाइश की जा रही हैं। अवैध रूप से बनाये गए होटल और रिसॉर्ट पर बड़ी कार्यवाही हो सकती हैं।

उपजिलाधिकारी रामनगर और उपजिलाधिकारी कालाढूंगी के नेतृत्व में टीम लगातार होटलो और रिसोर्टो की पैमाइश में लगी हुई हैं। उप जिलाधिकारी रामनगर गौरव चटवाल के नेतृत्व में ग्राम ढिकुली से लगे रिजॉर्ट और होटलों जैसे कॉर्बेट ट्रेफ, रिवरव्यू रिट्रीट, कॉर्बेट फॉल, और वुड कैसल आदि की पैमाइश की गई वही रिवरव्यू रिट्रीट के जनरल मैनेजर ने बताया कि हमने हाई कोर्ट से स्टे ले रखा है |

इसी क्रम में वुड कैसल रिजॉर्ट की जनरल मैनेजर ने बताया कि हमने सुप्रीम कोर्ट से स्टे ले रखा है। वहीं उपजिलाधिकारी रामनगर गौरव चटवाल ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार होटलों की पैमाइश की जा रही है हमारे क्षेत्र में लगभग 200 होटल और रिसॉर्ट हैं सभी होटलों और रिसोर्ट जांच की जा रही है अभी तक दोनों टीमों के द्वारा लगभग 35 रिजॉर्ट और होटलों की पैमाइश की जा चुकी है, जांच में कमियां पाए जाने पर संबंधित होटल और रिसॉर्ट पर कार्रवाई की जाएगी।