
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर – भगवान मेहरा
स्थान – कालाढूंगी
सोमवार की रात्रि धापला गांव में हाथियों के झुंड ने खूब तांडव मचाया। आबादी में जैसे ही हाथियों का झुंड घुसा, ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए घरों से निकलकर भागने लगे।


हाथियों के झुंड ने गांव में जहां फसल को नुकसान पहुंचाया, वहीं आधा दर्जन ग्रामीणों के घरों में तोड़फोड़ करते हुए सामान इधर उधर फेंक दिया।


ग्रामीणों ने एक जुट होकर हिम्मत जुटाते हुए हल्ला कर हाथियों के झुंड को भगाया। वन विभाग के अधिकारियों को घटना की सूचना दे दी गयी है।



