एसआईआर नोटिस को लेकर नानकमत्ता विधायक नाराज, आपत्तिकर्ताओं की जांच की उठाई मांग

एसआईआर नोटिस को लेकर नानकमत्ता विधायक नाराज, आपत्तिकर्ताओं की जांच की उठाई मांग

स्थान : खटीमा
रिपोर्टर : अशोक सरकार

खटीमा में एसआईआर यानी विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के तहत आपत्तिकर्ताओं को नोटिस जारी किए जाने के मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है। नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा ने आपत्तिकर्ताओं को नोटिस दिए जाने पर नाराजगी जताते हुए पूरी प्रक्रिया में निष्पक्षता बरतने की मांग की है।

विधायक गोपाल सिंह राणा ने फॉर्म नंबर 14 को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने किसी मतदाता के वोट के गलत या खराब होने को लेकर आपत्ति दर्ज कराई है, उनकी ओर से दर्ज कराई गई आपत्ति की भी जांच होनी चाहिए।

उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया के तहत फॉर्म नंबर 14 को लेकर प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मामले में पारदर्शी और निष्पक्ष जांच की मांग की। विधायक ने कहा कि पूरी प्रक्रिया में किसी भी पक्ष के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए।

विधायक का कहना है कि यदि किसी मतदाता के नाम या वोट को लेकर आपत्ति दर्ज की गई है और संबंधित मतदाता को नोटिस जारी किया जा रहा है, तो आपत्ति दर्ज कराने वाले व्यक्ति की जानकारी और उसके आधार की भी जांच की जानी चाहिए।

विधायक राणा ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के लिए समय काफी सीमित है। ऐसे में फॉर्म नंबर 13 और 14 को जल्द से जल्द जारी किया जाना जरूरी है, ताकि संबंधित मतदाताओं और अन्य पक्षों को समय रहते इसकी जानकारी मिल सके।

वहीं, मामले को लेकर उपजिलाधिकारी खटीमा तुषार सैनी से भी बातचीत की गई। एसडीएम ने एसआईआर के तहत नोटिस जारी करने, फॉर्म नंबर 13 और 14 तथा आपत्तियों से जुड़ी प्रक्रिया को लेकर प्रशासन का पक्ष स्पष्ट किया।

उन्होंने कहा कि समय पर नोटिस और संबंधित प्रपत्र जारी होने से लोगों को अपनी आपत्ति या पक्ष रखने का पर्याप्त अवसर मिलेगा। साथ ही पूरी पुनरीक्षण प्रक्रिया भी पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ सकेगी।

फिलहाल एसआईआर प्रक्रिया को लेकर खटीमा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। विधायक की ओर से आपत्तिकर्ताओं की भी जांच की मांग किए जाने के बाद अब प्रशासन की प्रक्रिया और उसके अगले कदम पर लोगों की नजरें टिकी हैं।