

स्थान : रानीखेत
रिपोर्टर : संजय जोशी


कुमाऊं कप टेनिस चैम्पियनशिप 2026 का शनिवार को रानीखेत क्लब में भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन खेले गए मुकाबलों में नैनी पीक्स रेड, रानीखेत गुलदार वन और हल्द्वानी चैलेंजर्स की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बढ़त हासिल की।


प्रतियोगिता का उद्घाटन ब्रिगेडियर संजय कुमार ने किया। इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात और केसीपीएल के एमडी कश्मीरी लाल अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।


तीन दिवसीय इस टीम चैम्पियनशिप में नैनीताल से दो, रानीखेत से दो तथा रुद्रपुर, हल्द्वानी, रामनगर और चूनाखान से एक-एक टीम हिस्सा ले रही है। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों और दर्शकों के बीच खासा उत्साह देखने को मिला।


प्रतियोगिता निदेशक सुमित गोयल ने बताया कि सभी खिलाड़ी समय पर पहुंच चुके हैं और आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं पहले ही पूरी कर ली गई थीं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं।

प्रतियोगिता के सचिव अरविंद साह और प्रबंधक गौरव पांडेय के अनुसार पहले दिन नैनी पीक्स रेड ने रानीखेत गुलदार पर 2-0 की बढ़त बनाई।

वहीं रानीखेत गुलदार वन ने नैनीताल ब्लू को लगातार दो मुकाबलों में हराकर शानदार शुरुआत की। हल्द्वानी चैलेंजर्स की टीम ने भी दमदार खेल दिखाते हुए चूनाखान को 2-1 से पराजित किया।



रुद्रपुर हिमालयंस और रामनगर टाइगर्स के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। दोनों टीमों के बीच मैच 1-1 की बराबरी पर रहा। बारिश के कारण निर्णायक मुकाबला देर रात फ्लड लाइट में खेले जाने की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर उत्तरांचल टेनिस एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट देवेंद्र सिंह रावत, ज्वाइंट सेक्रेटरी हेम कुमार पांडेय, एक्जीक्यूटिव मेंबर अमर जगाती, बीएमएस बिष्ट और एसडी सती नयारा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रतियोगिता आगामी तीन दिनों तक जारी रहेगी।

