सरकार की जन विरोधी नीतियों और प्रदेश में चरमराई कानून व्यवस्था को लेकर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कलेक्ट्रेट में हल्ला बोल किया गया।

सरकार की जन विरोधी नीतियों और प्रदेश में चरमराई कानून व्यवस्था को लेकर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कलेक्ट्रेट में हल्ला बोल किया गया।

ऊधम सिंह नगर
रूद्रपुर

सरकार की जन विरोधी नीतियों और प्रदेश में चरमराई कानून व्यवस्था को लेकर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कलेक्ट्रेट में हल्ला बोल किया गया। इस दौरान सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रदेश अध्यक्ष करन महारा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति

रौतेला सहित हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान कांग्रेस नेताओ ने मंच से सरकार को जम कर घेरा। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा की आज प्रदेश सरकार और केंद्र की सरकार हर मोर्चे में फैल है। जिसको लेकर आज जन आक्रोस कांग्रेस की दहाड़ रेली के रूप में दिखाई दे रहा है। नेता विपक्ष यशपाल आर्य ने कहा की विपक्ष के नेताओ ने तमाम

मुद्दे सदन में उठाए लिकन सरकार मुद्दों में चुपी साधे रही। सरकार जवाब देने को तैयार नहीं। आज महिला सुरक्षा, युवाओं को रोजगार, विकास कार्य और भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर कांग्रेस संग आम जनमानस ने हल्ला बोला है। सरकार ने जल जंगल

जमीन को बेचने का काम कर दिया है। उन्होंने कहा की आज से सरकार के खिलाफ जंग का एलान हो चुका है। उन्होंने कहा की कांग्रेस नेता जेल भी जाने को तैयार है लेकिन उत्तराखंड को लूटने नही दिया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष करन महारा ने सरकार

पर जम कर हमला बोला। उन्होंने कहा की प्रदेश में हर बड़े अपराध ले पीछे किसी न किसी भाजपा नेता का हाथ दिखाई दे रहा है। अंकिता भंडारी से जो सिलसिला शुरू हुआ था वो भाजपा के नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष भाजपा नेता मुकेश बोरा

पेपर लीक में हाकम सिंह तो पटवारी पेपर लीक में इनके मंडल अध्यक्ष के नाम प्रकाश में आए है। हर कांड के पीछे भाजपा के कार्यकर्ता दिखाई दे रहे है। रानीखेत विधायक के भाई को नेपाल बॉर्डर पर कारतूस के साथ गिरफ्तार करने के मामले में बोलते हुए कहा की एक कमज़ोर एफआईआर बना कर आरोपी को छोड़ा गया है। उन्होंने कहा की अगर विधायक का भाई नही होता तो क्या उन्हे छोड़ा जाता।