भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक ने कांग्रेस पर साधा निशाना, ‘इतिहास दागदार’ कहा

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक ने कांग्रेस पर साधा निशाना, ‘इतिहास दागदार’ कहा

स्थान : देहरादून
ब्यूरो रिपोर्ट

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हनी पाठक ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को अपने दागदार इतिहास पर गौर करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस के इतिहास से बदबू आती है और इमरजेंसी जैसे देश को अस्थिर करने वाले फैसले लोग भूल नहीं पाए हैं।”

हनी पाठक ने कांग्रेस से सवाल करते हुए पूछा कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की जरूरत कांग्रेस को क्यों पड़ी थी और उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस यह बताए कि भारत कब टूटा था। इसके अलावा, उन्होंने दिल्ली में हुई कांग्रेस की रैली को भी फ्लॉप करार दिया।

भाजपा प्रवक्ता का यह बयान आगामी राजनीतिक घटनाक्रम और चुनावी तैयारियों के बीच महत्वपूर्ण माना जा रहा है।