हरिद्वार में भाजपा ने किए संगठन पदाधिकारियों के नामों का ऐलान, अभिनव चौहान को युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष बनाया

हरिद्वार में भाजपा ने किए संगठन पदाधिकारियों के नामों का ऐलान, अभिनव चौहान को युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष बनाया

रिपोर्ट – धर्मराज

स्थान – हरिद्वार

हरिद्वार में भारतीय जनता पार्टी ने अपने संगठन के सभी मोर्चों के पदाधिकारियों के नामों का ऐलान कर दिया है। नए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा के बाद उनके समर्थक उत्साहित नजर आए।

भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बनाए गए अभिनव चौहान का जिला कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सहित तमाम वरिष्ठ नेताओं ने अभिनव चौहान का स्वागत कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी।

मीडिया से बातचीत में अभिनव चौहान ने पार्टी संगठन का आभार व्यक्त किया और कहा कि उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी गई है, वे उसे पूरी निष्ठा और लगन के साथ निभाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच भाजपा की उपलब्धियों को पहुँचाने के लिए वे दिन-रात मेहनत करेंगे।

इस घोषणा के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह देखने को मिला, और आगामी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए सभी तैयार दिखाई दिए।