
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है


रिपोटर -धर्मराज

स्थान -हरिद्वार

बैठक में टूर पैकेज, लक्सर में क्रोकोडायल पार्क का निर्माण, सती कुण्ड का विकास, ग्राम कुंजा बहादुरपुर, भगवानपुर के स्मारक का पर्यटन की दृष्टि से विकास, चण्डीदेवी एवं मंशादेवी पैदल मार्ग का सुधारीकरण आदि के सम्बन्ध में विस्तृत विचार-विमर्श हुआ जिलाधिकारी ने बैठक में टूर पैकेज के सम्बन्ध में कहा कि टूर पैकेज में सभी सुविधाओं से युक्त गाड़ियांे का संचालन होना चाहिये, जिसमें स्क्रीन लगी हो, जिसके माध्यम से हरिद्वार के प्रमुख स्थानों की जानकारी लघु फिल्मों के माध्यम से तीर्थ यात्रियों/पर्यटकों को दी जाय


तथा उसमें टूरिस्ट गाइड की भी व्यवस्था हो। उन्होंने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से लक्सर में क्रोकोडायल पार्क विकसित किया जा सकता है, क्योंकि वहां पर मगरमच्छ बहुतायत मात्रा में दिखाई देते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि इसका विवरण प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि ग्राम कुंजा बहादुरपुर, भगवानपुर के स्मारक के आसपास का विकास तथा मंशादेवी एवं चण्डीदेवी पैदल मार्ग के सुधारीकरण के लिये प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है।बैठक मंे जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि पर्यटन सम्बन्धी स्थानों, गतिविधियों आदि का सूचना कियोस्क, साइनेज, लघु फिल्म, स्थानीय कार्यक्रम आयोजित करते हुये, सोशल मीडिया आदि के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही पर्यटन के ढांचागत सुविधाओं को मजबूती प्रदान करने के लिये प्रस्ताव तैयार किया जाये तथा नए पर्यटन स्थलों की पहचान कर उनका विकास किया जाये। उन्होंने कहा कि पर्यटन विकास परियोजनाओं-साहसिक पर्यटन के अन्तर्गत एडवेंचर पार्क आदि के लिए भूमि भूखण्डों की पहचान करते हुये यथाआवश्यकता उनका अधिग्रहण किया जाये

तथा पर्यटन विकास परियोजनाओं के लिए भूमि बैंक का निर्माण करने पर भी विचार किया जाये जिलाधिकारी ने अधिकारियों को ये भी निर्देश दिये कि पार्किंग एवं अन्य पर्यटक अवस्थापना सुविधाओं- जैसे जल एटीएम, इमारत के अग्रभाग का विकास, ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन आदि हेतु सम्बन्धित स्थान पर भूमि के चयन पर भी ध्यान दिया जाये।


