लोहाघाट स्टेशन बाजार में एनएच में डामरीकरण की मांग को लेकर व्यापारियों ने एनएच के खिलाफ किया प्रदर्शन

लोहाघाट स्टेशन बाजार में एनएच में डामरीकरण की मांग को लेकर व्यापारियों ने एनएच के खिलाफ किया प्रदर्शन

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ ही चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113,- 8057536955 न्यूज़ पोर्टल, उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोटर -लक्ष्मण बिष्ट

स्थान -लोहाघाट

लोहाघाट के स्टेशन बाजार में एनएच में लंबे समय से डामरीकरण ना होने से व्यापारियों में आक्रोश फैल गया गुरुवार को लोहाघाट स्टेशन बाजार के व्यापारियों ने स्टेशन बाजार में डामरीकरण की मांग को लेकर सड़क में खड़े होकर एनएच के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया व्यापारी दानू सूतेरी व व्यापारियों ने कहा व्यापारियों की दुकानों के आगे एनएच मैं कई गड्ढे हो चुके हैं जिनमें दुपहिया वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं तथा चौपाया वाहनों में टूट-फूट हो रही है व्यापारियों ने बताया इसके अलावा गड्ढों से निकले पत्थर गाड़ियों के टायरों से टकराकर व्यापारियों की दुकानों से टकरा रहे हैं

जिनसे कई ग्राहक घायल हो चुके हैं तथा गड्ढों के कारण व्यापारियों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है व्यापारियों ने कहा एन एच के अधिकारियों व प्रशासन से पिछले 2 वर्षों से डामरीकरण की मांग करी जा रही है पर कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है नाही एनएच के अधिकारियों के कानों में जूं रेग रही है तथा स्टेशन बाजार के व्यापारियों से सौतेला व्यवहार किया जा रहा है व्यापारियों ने कहा एनएच के अधिकारियों के द्वारा अन्य जगहों पर डामरीकरण किया गया है लेकिन सिर्फ स्टेशन बाजार को छोड़ दिया गया है व्यापारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर एन एच के द्वारा जल्द स्टेशन बाजार में डामरीकरण नहीं करवाया जाता है

तो व्यापारी एनएच के खिलाफ दुकानें बंद कर धरने में बैठ जाएंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी प्रदर्शन करने में दानूसूतेरी, जगदीश राय, नितिन मेहरा, घनश्याम जोशी ,गौरव कापड़ी ,सूरज कुमार, कमल रावत ,आफताब, रहीस अहमद ,नितिन रायआदि व्यापारी शामिल रहे