जिला अस्पताल मैं डॉक्टर की लापरवाही से प्रसूता महिला की मौत पर आप ने दिया एसएसपी चम्पावत व जिलाधिकारी को ज्ञापन। ठोस कार्यवाही की करी मांग

जिला अस्पताल मैं डॉक्टर की लापरवाही से प्रसूता महिला की मौत पर आप ने दिया एसएसपी चम्पावत व जिलाधिकारी को ज्ञापन। ठोस कार्यवाही की करी मांग

उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की सबसे पहले खबरें जानने के लिए हमारे न्यूज़ चैनल. News Portal uk सब्सक्राइब जरूर करें ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है

रिपोर्टर: लक्ष्मण बिष्ट

स्थान:चंपावत

चंपावत में प्रसूता महिला की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक प्रत्याशी लोहाघाट राजेश बिष्ट के दिशानिर्देश में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जिला अस्पताल की लापरावहीँ से हुई प्रसूता की मौत पर पीड़ित परिवार के साथ मिलकर एसएसपी चम्पावत व जिलाधिकारी को पत्र प्रेषित किया गया। पत्र के माध्यम से बताया गया की चम्पावत के बाजरीकोट की प्रसूता संध्या जिसकी उम्र 24 वर्ष थी उनकी असमय मृत्यु हो चुकी है। हमें बताया गया है कि उन्हें 19 जुलाई 2022 को चम्पावत जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहा 21 जुलाई 2022 को प्रसूता ने एक नवजात शिशु को जन्म दिया। पीड़ित परिवार का कहना है की शिशु को जन्म देने के 11 दिन बाद संध्या ने अस्पताल की लापरवाही के कारण दम तोड़ दिया।

परिवारजनों से बात करते हुए मिली जानकारी में उन्होंने बताया कि 19 जुलाई 2022 को प्रसूता दिवंगत संध्या पत्नी दीपक को जिला अस्पताल चम्पावत में भर्ती किया गया जहां 21 जुलाई 2022 को ऑपरेशन द्वारा प्रसूता संध्या ने एक शिशु को जन्म दिया उसके बाद जच्चा बच्चा दोनों को अस्पताल द्वारा छुट्टी दे दी गयी। किंतु 23 जुलाई से संध्या की तबियत बिगड़नी शुरू हो गयी व उन्हें लगातार पीड़ा व बुखार की शिकायत होने लगी।

पीड़ित परिवार ने बताया कि दवा से राहत न मिल पाने के कारण एक बार पुनः प्रसूता दिवंगत संध्या को 27 जुलाई 2022 को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया किंतु एक दिन बाद 28 जुलाई को अस्पताल द्वारा दिवंगत संध्या को हल्द्वानी के सुशिला तिवारी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, जहा हल्द्वानी जाते वक्त संध्या को एक निजी अस्पताल में दिखाया जहा परीक्षण के बाद निजी अस्पताल द्वार संध्या के शरीर में संक्रमण फैलने की दलील देकर किसी और अस्पताल ले जाने की बात कही गयी। पीड़ित परिवार का कहना है कि हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल व निजी अस्पताल के जवाब देने के बाद उनके द्वारा संध्या को बरेली के भोजीपुरा के एक निजी अस्पताल ले ज़ाया गया जहा डॉक्टरों द्वारा शरीर मे संक्रमण व अधिकांश अंगों के काम न करने की बात कही गयी। अस्पताल में भर्ती के दौरान 29 जुलाई को संध्या ज़िंदगी की जंग हार गई। स्थिति अनुसार पीड़ित परिवार के द्वारा दुखी मन व स्तब्ध स्थिति में संध्या का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

आप नेता राजेश बिष्ट द्वारा पीड़ित परिवार की बेटी को प्रसव के दौरान अस्पताल के डॉक्टरो द्वारा सही उपचार ना देना व लापरवाही को मुख्य कारण बताया। जिसकी वजह से असमय ही परिवार को अपनी जवान बेटी के प्राणो से हाथ धोने पड़े।

पत्र के माध्यम से आप नेता द्वारा इस मामले में इस बात और जोर दिया गया कि जिसने भी इस घोर लापरवाही व उपेक्षापूर्ण कृत्य को किया गया है उन सभी जिला अस्पताल चम्पावत के डॉक्टरों के विरुद्ध संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज करवाया जाए एवं उक्त डॉक्टरों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही करने की कृपा की जाए व उपरोक्त मामले ने शीघ्र अति शीघ्र कार्यवाही कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का कष्ट किया जाए। आप नेता ने आगे कहा कि उपरोक्त पत्र पर यदि सकरात्मक कार्यवाही नही होती तो आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने हेतु सड़को पर उतरेंगे जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रसाशन की होगी।