

लोकेशन :- खटीमा/ऊधम सिंह नगर
रिपोर्टर :- अशोक सरकार

उधम सिंह नगर जिले के खेतलसंडा खाम क्षेत्र में कुछ लोगों ने सविता बिन्जोला और उनके सहयोगियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रार्थीगणों का कहना है कि उन्हें बदनाम करने और धन उगाही के उद्देश्य से साजिश रची जा रही है।


प्रार्थीगणों के अनुसार सविता बिन्जोला ने पहले उनके खिलाफ एसआईटी में शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था। उनका दावा है कि जांच में मामला निराधार पाए जाने के बाद अब उन पर 30 लाख रुपये देने का दबाव बनाया जा रहा है।

शिकायतकर्ताओं का कहना है कि सविता बिन्जोला से लिया गया पूरा पैसा पहले ही वापस किया जा चुका है और इसके संबंध में लिखित दस्तावेज भी उनके पास मौजूद हैं। इसके बावजूद लगातार दबाव बनाया जा रहा है।


प्रार्थी अमित राणा ने आरोप लगाया कि महिला और उसके कुछ साथी वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने का प्रयास कर रहे हैं। उनका कहना है कि वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी देकर अवैध वसूली की कोशिश की जा रही है।
पीड़ित परिवार का कहना है कि लगातार मिल रही धमकियों से पूरा परिवार डरा और मानसिक तनाव में है। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।


शिकायतकर्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि महिला के एक सहयोगी के खिलाफ हरिद्वार में पहले भी आईपीसी की धारा 389, 504 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज हो चुका है तथा वह जेल भी जा चुका है।


प्रार्थीगणों का दावा है कि संबंधित व्यक्ति इसी प्रकार वीडियो बनाकर लोगों को डराने और पैसे वसूलने का कार्य करता है। मामले को लेकर क्षेत्र में भी चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।

फिलहाल शिकायतकर्ताओं ने पुलिस-प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

