नगर निगम में आयोजित हुई बोर्ड की बैठक कुछ पार्षदों ने किया हंगामा

नगर निगम में आयोजित हुई बोर्ड की बैठक कुछ पार्षदों ने किया हंगामा

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – संदीप कुमार

स्थान – रुड़की

नगर निगम रूडकी में हुई, बोर्ड की बैठक में कुछ पार्षदों के द्वारा जोरदार हंगामा किया गया है। ऐसे ही कुछ पार्षदों पर मेयर गौरव गोयल ने शहर के विकास कार्यो में बाधा बनने का आरोप लगाया है। मेयर गौरव गोयल का आरोप है की कुछ पार्षदों के द्वारा नगर निगम के बजट के प्रस्ताव को पास होने से रोक दिया गया है और इन्ही पार्षदों के द्वारा पिछली बोर्ड की बैठक में भी ऐसा ही कर शहर के विकास में बाधा बनने का कार्य किया गया था। 

आपको बता दे कि मेयर गौरव गोयल के द्वारा नगर निगम में बोर्ड की बैठक बुलाई गई थी, जिसमे कुछ पार्षदों के द्वारा जोरदार हंगामा किया गया है। मेयर गौरव गोयल का आरोप है की कुछ पार्षद अपने निजी हितो के लिए बार बार शहर के विकास कार्यो में बाधा बनने का कार्य कर रहे है। कुछ पार्षदों की अपने वार्ड में ही स्थिति काफी खराब है, लेकिन वो मेयर का चुनाव लड़ने का सपना देख रहे है ,जिस कारण वो अपने क्षेत्र में लोगो के हितो के कार्यो को छोड़ कर बोर्ड की बैठक में हंगामा कर शहर के विकास में बाधा बनने का कार्य कर रहे है। मेयर का कहना है की चुनाव लड़ना सबका अधिकार है लेकिन शहर के विकास में बाधा बनना ठीक नहीं है।

वहीं पार्षदों का कहना है कि बैठक में कोई सक्षम अधिकारी नही होने के कारण बजट बैठक को एक बार फिर स्थगित किया गया है। एमएनए की मौजूदगी में बैठक को होना था लेकिन उनकी ड्यूटी बाहर होने के चलते बैठक में बजट पास नही हो पाया। साथ ही पार्षदों का आरोप है कि पिछली बार बजट को निरस्त कर दिया गया था लेकिन नगर निगम ने बिना बजट पास किये 15 करोड़ के टेंडर पास कर दिए जोकि नियम विरुद्ध है। इसको लेकर एमएनए से जवाब मांगने थे लेकिन वो केदारनाथ ड्यूटी में गए है इसलिए अगली बैठक में बजट पर चर्चा होगी। वही मात्र 6 प्रस्ताव बोर्ड बैठक में रखे गए थे जिसमें से 4 पर सहमति के बाद पास किये गए।