महंगाई के खिलाफ हर्रिद्वार में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर-नरेश तोमर

स्थान- हरिद्वार 

लगातार बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के लोगों ने सेक्टर 3 भेल चौक पर महंगाई के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर डबल इंजन की भाजपा सरकार को जमकर कोसा। कांग्रेस नेता राजबीर चौहान ने कहा कि यह किस तरीके के बीजेपी के अच्छे दिन हैं| जो सरकार बनते ही लोगों पर महंगाई का बोझ डाल दिया है। कल यानी 1 अप्रैल से दवाइयां, बिजली, पानी, के साथ टोल टैक्स में भी बढ़ोतरी होने जा रही है| जिसका विरोध कांग्रेस पार्टी के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन करके किया।

खासकर महिलाओं ने भी इसका जमकर विरोध किया| बता दें कि डीजल पेट्रोल के दाम जहां लगातार बढ़ रहे हैं| तो वही गैस के दाम भी आसमान छूने लगे हैं| इसके साथ ही रोजमर्रा की चीजें भी लगातार महंगी होती जा रही हैं। महिलाओं ने कहा कि लोगों को अच्छे दिन का सपना दिखाकर भाजपा की सरकार ने जनता का खून चूसने का काम किया हैं। रसोई पर पड़ रही मार से परिवार चलाना मुश्किल हो गया है|