
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- अज़हर मलिक

स्थान- काशीपुर

महंगाई पर एक बार फिर सियासी पारा चढ गया है| उत्तराखंड में कांग्रेस ने महंगाई पर अपने तेवर पुरी तरह से तल्ख कर दिये है| विधानसभा से सड़कों तक कांग्रेस महंगाई के मुद्दे पर सरकार को पूरी तरह से घेरने का मन बना चुकी है| महंगाई से जहां आम आदमी का बजट पुरी तरह से बिगड गया है| वहीं रसोई का जायका भी महंगाई की मार से फीका नजर आ रहा है| जिसको लेकर कांग्रेस का क्या रहा ग्राउंड जिरो पर विरोध प्रदर्शन देखिये। देश में बेतहाशा बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया| काशीपुर में नगर निगम परिसर मे प्रदर्शन करते हुए|


बड़ी संख्या में कांग्रेसी नरेंद्र चंद बाबा की अगुवाई में नगर निगम पहुंचे| जहां नरेंद्र चंद बाबा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के शासन में पेट्रोल, डीजल, दाल, गेहूं, चीनी व चावल आदि| खाद्यान्नों के दामों में दोगुना बढ़ोतरी कर जनता का बजट पुरी तरह से बिगाड दिया है| उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है| 9 दिनों में बढ़ी तेल की कीमतों ने आम आदमी को मंहागी के बोझ तले दबा दिया है| उन्हने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में जिन वस्तुओं की मामूली दाम थे| आज उनके दाम कई गुना बढ़ गए हैं| जिसके चलते गरीबों के मुंह से निवाला छिन गया है।


