ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली को मारी टक्कर 2 की मौत 3 घायल

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- रिजवान अख्तर

स्थान- गदरपुर

रात्रि दिनेशपुर रोड पर ग्राम बराखेड़ा के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें 2 लोगों की मौत एवं दो महिलाओं सहित तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए| जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गत रात्रि लगभग 10:30 बजे टांडा जंगल से ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार 27 पुरुष एवं महिलाएं पेड़ों की छटाई का कार्य कर कर लौट रहे थे। वही दिनेशपुर रोड पर ग्राम बराखेड़ा में नहर की पुलिया के पास विपरीत विदिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक में ट्रैक्टर ट्राली को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर ट्राली में सवार मजदूर लकड़ियों के साथ नहर में जा गिरे जिससे मजदूरों में चीख-पुकार मच गई। मजदूरों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर उप निरीक्षक राहुल राठी पुलिस फोर्स के साथ मुझसे और ग्रामीणों के सहयोग से लकड़ियों के नीचे दबे मजदूरों को बाहर निकाला तब तक ग्राम नंदपुर नर का टोपा निवासी 18 वर्षीय जीशान एवं 21 वर्षीय अनीस अहमद की मौत हो गई थी। वहीं वर्षीय नसीम बानो पत्नी शाहिद अली उम्र 50 अंजुम पत्नी असलम उम्र 35 वर्ष इमरान पुत्र अब्दुल हामिद उम्र 30 गंभीर रूप से घायल हो गए।

वहीं घायल मजदूरों को प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गदरपुर भेजा गया| जहां कुछ मजदूरों को मामूली चोट आई और कुछ की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर परिजनों का स्वास्थ्य केंद्र में तांता लग गया। मृतकों के परिजनों के विलाप से वातावरण गमजदा हो गया। पुलिस द्वारा रात्रि में ही मृतकों केशव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला जिला अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद डंपर चालक डंपर को छोड़कर मौके से फरार हो गया।