
स्थान : रानीखेत
रिपोर्टर : संजय जोशी

अंकिता भंडारी की चौथी पुण्यतिथि पर शुक्रवार को गांधी पार्क रानीखेत में महिला कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने अंकिता की स्मृति में दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की और महिलाओं की सुरक्षा तथा पीड़ित बेटियों के लिए न्याय की मांग उठाई।

कार्यक्रम के दौरान ‘एक दिया अंकिता के नाम’ अभियान के तहत दीप जलाए गए। इस अवसर पर पीड़ित बेटियों को न्याय मिलने की कामना के साथ शुद्धि-बुद्धि यज्ञ भी आयोजित किया गया। मौजूद कार्यकर्ताओं ने महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए आवाज उठाते रहने का संकल्प लिया।


महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष गीता पवार ने कहा कि अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि देना केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि बेटियों की सुरक्षा और न्याय के लिए संघर्ष जारी रखने के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने अंकिता प्रकरण से जुड़े शेष सवालों की निष्पक्ष जांच की मांग भी उठाई।


महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष नेहा माहरा ने कहा कि महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों के खिलाफ समाज को एकजुट होकर आवाज उठाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए सामाजिक जागरूकता और प्रभावी कानूनी कार्रवाई दोनों जरूरी हैं।



यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अंकिता पंत ने कहा कि बेटियों के न्याय और सम्मान की लड़ाई को आगे भी मजबूती से उठाया जाएगा। कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने अंकिता प्रकरण में चर्चित कथित वीआईपी एंगल से जुड़े सवालों की जांच पूरी कर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। चौथी पुण्यतिथि पर राज्य के अन्य स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में भी यह मांग उठी है।
कार्यक्रम में महिला ब्लॉक अध्यक्ष गीता सजवान, महिला नगर महासचिव कुसुम जोशी, इंद्रा रावत, नाजिश, स्वाति बंसल, माधवी जयाल, हेमा मेहरा, कुसुम बिष्ट, वंदना जयाल, गीता माहरा, हिमानी आर्या, ललिता, वंदना, रेवती और राधा बिष्ट सहित महिला कांग्रेस की कई कार्यकर्ता मौजूद रहीं।




इसके अलावा पीसीसी सदस्य कैलाश पांडेय, अगस्त लाल साह, एससी विभाग जिलाध्यक्ष गुसाईं राम, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज जोशी, चिलियानौला अध्यक्ष कमलेश बोरा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल देव और पंचायती राज जिलाध्यक्ष त्रिलोक आर्या ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

जिला प्रवक्ता दीपक पंत, एससी जिला सचिव नवीन आर्या, कॉर्डिनेटर कुलदीप कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीप उपाध्याय एवं विजय तिवारी, मीडिया प्रभारी सोनू सिद्दीकी, प्रमोद पाल, पंकज गुरुरानी, संजय बिष्ट, जीतन जयाल, हेमंत बिष्ट, संदीप बंसल और प्रदीप रावत सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने ‘एक दिया अंकिता के नाम’ के तहत दीप प्रज्ज्वलित कर अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ताओं ने महिलाओं की सुरक्षा, पीड़ित बेटियों को न्याय और अंकिता प्रकरण से जुड़े लंबित सवालों की निष्पक्ष जांच की मांग को आगे भी उठाते रहने का संकल्प लिया।

