
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- नरेश कुमार

स्थान- हरिद्वार

आम आदमी पार्टी के हरिद्वार विधानसभा प्रभारी संजय सैनी ने पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के आवास पर असामाजिक तत्वों द्वारा की गयी तोड़फोड़ पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्रवाई की मांग की है। हर्रिद्वार के चंद्राचार्य चौक पर पुतला दहन करते हुए| संजय सैनी ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की बढ़ती लोकप्रियता व पंजाब में आप की सरकार बनने से भाजपा बौखला गयी है। बौखलाहट में भाजपा अरविन्द केजरीवाल पर अनर्गल आरोप लगा रही है। जिस प्रकार दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके आवास में घुसकर तोड़फोड़ की वह निदंनीय है।


पंजाब में भारी बहुमत से आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर आम आदमी पार्टी को बड़ी चुनौती मान रही भाजपा कार्यकर्ता लोकतंत्र की हत्या करने पर उतारू हो रहे हैं। आम आदमी पार्टी को देश के लोगों का समर्थन मिल रहा है। भाजपा के कार्यकर्ता षड़यंत्र के तहत ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। जो किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सीएम आवास में घुसकर तोड़फोड़ करने वाले लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।


