
ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955 न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- जसवीर सिंह

स्थान- लक्सर

हरिद्वार देहात क्षेत्र किसान बाहूल्य क्षेत्र है| यहाँ अधिकांश किसान गन्ने ओर धान की फसलें उगाते है| इन दिनों गन्ने की बुआई का काम जोर पर है| गन्ने की बुआई में डीएपी खाद की जरुरत पड़ती है| लेकिन गन्ना समिति ओर सहकारी समितियों पर डीएपी खाद उवलब्ध न होने के कारण किसान परेशान है| बताया जा रहा हैं कि करीब एक माह से किसी भी सहकारी समिति के गोदाम पर डीएपी खाद नही है| इसके चलते गन्ने की बुआई का काम प्रभावित हो रहा है| इसके अलावा यूरिया खाद तो मिल रही है|


लेकिन डीएपी खाद की किल्लत चलते किसान ज्यादा परेशान है| किसानों का कहना है कि जब किसानों को खाद की बहुत जरूरत होती है| तभी उन्हें सम्य पर खाद नही मिल पाती है| किसान अब डीएपी खाद के लिए अधिकारियों के चक्कर लगाते घूम रहे है| समस्या का हल हो नही रह है| ऐसे में फसल की बुआई कैसे होगी| किसानों का यह बीबी कहना है कि समिति के अधिकारियों के अलावा प्रशानिक अधिकारी भी किसानों की तरफ से मुंह फेर हुए है|


