खटीमा में बच्चों ने ‘हैप्पी बर्थडे मामा जी’ कहकर सीएम धामी को दी शुभकामनाएं

खटीमा में बच्चों ने ‘हैप्पी बर्थडे मामा जी’ कहकर सीएम धामी को दी शुभकामनाएं

स्थान:- खटीमा (ऊधमसिंह नगर)
ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर उनके गृह क्षेत्र खटीमा में स्कूली बच्चों की अनोखी और रचनात्मक पहल देखने को मिली। बच्चों ने मुख्यमंत्री युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित कर मुख्यमंत्री का जन्मदिन खास अंदाज में मनाया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने केक काटकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान बच्चों ने उत्साह के साथ “हैप्पी बर्थडे मामा जी” कहकर अपनी खुशी जाहिर की।

युवा संवाद कार्यक्रम की खास बात यह रही कि स्कूली बच्चों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की भूमिका निभाई। बच्चों ने मुख्यमंत्री की शैली में संवाद करते हुए प्रदेश से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखे।

बच्चों ने प्रदेश के विकास, शिक्षा और युवाओं से जुड़े विषयों पर अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि किस तरह युवा राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

कार्यक्रम में बच्चों ने मुख्यमंत्री के रूप में युवाओं के लिए अवसर, बेहतर शिक्षा और विकास योजनाओं की जरूरत पर भी चर्चा की। इस दौरान बच्चों ने अपनी प्रस्तुति के जरिए नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया।

बच्चों का कहना था कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश में युवाओं के लिए शुरू की जा रही विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों से उन्हें प्रेरणा मिलती है। उन्होंने भविष्य में उत्तराखंड के विकास में योगदान देने की इच्छा भी जताई।

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों का उत्साह देखते ही बना। युवा संवाद के जरिए उन्होंने अपनी प्रतिभा के साथ सामाजिक और विकास से जुड़े विषयों के प्रति अपनी जागरूकता भी प्रदर्शित की।

कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। साथ ही प्रदेश की प्रगति और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।