
स्थान – हल्द्वानी

रिपोटर- पंकज सक्सेना

नैनीताल। उत्तराखंड में आज स्वर्ण एकता व्यापार मंडल के लोगों ने रामलीला मैदान, हल्द्वानी से जिला अधिकारी कार्यालय तक भव्य रैली निकालकर अपने विरोध प्रदर्शन का परिचय दिया। रैली का आयोजन मंडल के प्रमुख प्रकाश हर्बोला ने किया।


प्रकाश हर्बोला ने कहा कि यूजीसी बिल जातिवाद और धर्म के नाम पर लोगों को बांटने वाला काला कानून है। उन्होंने बताया कि बिल के अनुसार किसी व्यक्ति के अधिक अंक होने के बावजूद नौकरी नहीं मिल पाएगी, जबकि न्यूनतम अंक वाले वर्ग को नौकरी मिल सकती है, जिससे अन्य समाज के लोगों के साथ भेदभाव स्पष्ट होता दिखाई दे रहा है।

इस विरोध में व्यापारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया और काले कानून को वापस लेने की मांग की। रैली के माध्यम से जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया, जिसे राष्ट्रपति तक भेजने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। ज्ञापन में बिल को तत्काल वापस लेने की मांग की गई है।

जिलाधिकारी ने बताया कि कुछ लोगों द्वारा ज्ञापन दिया गया है और इसे जल्द ही राष्ट्रपति महोदय तक भेजा जाएगा। प्रशासन ने बताया कि यह कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से की जा रही है।


व्यापारी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि इस काले कानून को वापस नहीं लिया गया तो उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

सूत्रों के अनुसार UGC बिल का विरोध न केवल उत्तराखंड में बल्कि पूरे भारत में व्यापक रूप से किया जा रहा है। विरोध के बाद यह देखना होगा कि सरकार इस बिल को पास करने में किस तरह की रणनीति अपनाती है।
आलोचकों का कहना है कि बिल के विरोध से सरकार पर दबाव बढ़ेगा और यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत पुनर्विचार का विषय बन सकता है।

